सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त “आरम्भ बैंक्विट हॉल” का शुभारंभ

0
135

झांसी। ग्वालियर रोड पर प्रीति गार्डन के निकट सभी सुविधाओं युक्त आधुनिक आरम्भ बैंक्विट हॉल का शुभारंभ मंगलवार को सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, पं बृजमोहन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, उप्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने फीता काट कर किया।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संचालक रामस्वरूप साहू, रितेश साहू ने किया। इसके बाद अतिथियों व आगंतुकों ने सुंदर काण्ड पाठ में भाग लिया और बैंक्विट हॉल का अवलोकन कर सुविधाओं व व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान संचालक रितेश साहू ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आरम्भ बैंक्विट हॉल में पूरी तरह वातानुकूलित दो बड़े हाल, कमरे, कैटरिंग की व्यवस्था के अलावा विशाल पार्किंग की सुविधा है।

इस अवसर पर टीवी करमाकर, दिनेश भार्गव, अखिलेश त्रिपाठी, मंजू तिवारी, हरीश बीटू राय, मयंक श्रीवास्तव पार्षद, नाथूराम रायकवार, जिज्ञासा तिवारी, परन प्रताप शर्मा, विवेक बाजपेई, सिद्धार्थ दुबे, संतोष साहू, भगवती साहू, राजकुमार साहू, राजेन्द्र साहू, अरुण साहू, महेन्द्र साहू, रघुवीर साहू, बाल स्वरूप साहू, बालमुकुंद साहू, बृजकिशोर साहू, राजेश साहू, अमित साहू, अंशू साहू, महेश साहू बगटिया, रामबाबू साहू, कैलाश एंटेना, रामकुमार साहू वरिष्ठ पत्रकार, सुरेन्द्र साहू राजू पूर्व पार्षद, राकेश कंचन, सौरभ गेंडा, डॉ सतीश कोटिया, ओम बिहारी भार्गव, धीरज मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अमित मिश्रा, अनुज निगम, पंकज अग्रवाल, रमन चन्द्र शर्मा, सतीश जैन, विशाल बत्रा आदि व्यापारी, गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में मुकुल जोगलेकर ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here