राष्ट्रगान के साथ धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
झांसी। गणतंत्र दिवस पर जहां पूरा देश देशभक्ति के तरानों में डूबा था। वहीं जनपद झांसी के बड़ागांव ब्लॉक भूप नगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वंदना श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किए। इस दौरान शिक्षिका शिवानी श्रीवास, अभिलाषा राजपूत, शिक्षक योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेश बहादुर सिंह ने आभार श्रीमती हेमलता वर्मा ने व्यक्त किया।














