मांगें नहीं मानी तो नाईट ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे

झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में लम्बित मांगों को लेकर गुरुवार को मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सामने अनशन, प्रर्दशन व सभा कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मांगों पर ध्यानाकर्षण करते हुए बताया गया कि नाईट ड्यूटी भत्ता पर लगी सीलिंग लिमिट 43600 को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को दिया जाए , फ्रीज किये हुए महंगाई भत्ता को मय एरियर के भुगतान किया जाए, समस्त फील्ड स्टाफ को बीमा कवरेज 50 लाख दिया जाए।

बताया गया कि यह आंदोलन संगठन के द्वारा आंदोलन का छठवें चरण में सभी 68 मंडलों में 35000 स्टेशन मास्टर्स द्वारा किया जा रहा है। यही नही जो स्टेशन मास्टर्स साथी ड्यूटी पर हैं वे भी उपवास रख कर रेल संचालन को बिना व्यवधान के कार्यरत है। इस आंदोलन को स्टेशन मास्टर्स ही नही, बल्कि अन्य सभी संगठन का समर्थन मिल रहा है। सभा को संबोधित करते हुए मंडल सचिव आइस्मा अजय दुबे ने बताया कि नाईट ड्यूटी भत्ता जो स्टेशन मास्टर को मिलता है वो उनके शरीर को हुई शारारिक क्षति की पूर्ति हेतु दिया जाता है। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और सरकार द्वारा महंगाई भत्ता को फ्रीज किया हुआ है। स्टेशन मास्टर्स एवम अन्य फील्ड स्टाफ कोरोना काल से ही लगातार कार्य कर रहे हैं और कई साथी काल कलवित हुए। स्टेशन मास्टर्स को भी अन्य की तरह 50 लाख का बीमा कवरेज दिया जाए। स्थानीय मंडल स्तर पर स्टेशन मास्टर्स को विगत फरवरी माह के रेलवे बोर्ड के आदेश के बाबजूद एम ए सी पी का लाभ देने में अनावश्यक बिलंब किया जा रहा है। स्टेशन मास्टर्स संवर्ग में रिक्तियों को भर कर नियमित पदौन्नति का लाभ शीघ्र दिया जाए, ्औरछा मटोन्ध खंड में अमानवीय ई आई रोस्टर को समाप्त किया जाए, एन पी एस से ओ पी एस के लिए पात्र सभी स्टेशन मास्टर्स का आदेश निकाला जाए। इस दौरान चेेावनी दी गई त
यदि उपरोक्त मांगो को नही माना गया तो आगामी समय में 43600 के ऊपर वेतन वाले स्टेशन मास्टर्स नाईट ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। आज के अनशन में मुख्य रूप से जोनल अध्यक्ष श्री एस एस परिहार, मंडल अध्यक्ष श्री राजवीर खुराना, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल सचिब राम कुमार द्विवेदी, डी के श्रीवास्तव, सी एल यादव शाखा सचिव झांसी, एस के मोदी, पी के त्रिपाठी, सुनील आनंद, दीपक वर्मा, ओ पी सुयवंशी, निशीथ माथुर, श्रीमती रेनु आशुतोष, अजय प्रसाद ,राजेन्द्र अवस्थी ,एन सी आर के एस मंडल सचिव, ने भी संबोधित किया। कंट्रोलर एसोसिएशन से श्री विवेक रावत, श्री पंकज गुप्ता, वरुण, एस के मित्तल ने आकर समर्थन दिया। अंत मेें श्री ए एन तिवारी जी केंद्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा पत्र द्वारा लिखित में आश्वाशन दिया है कि मंडल स्तर पर समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है एवं मुख्यालय व रेलवे बोर्ड को भी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है। श्री तिवारी द्वारा अनशन पर बैठे सभी साथिओं को काफी पिला कर अनशन तुड़वाया।इस अवसर पर मंडल कार्यकारणी द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक को मांगो से संबंधित ज्ञापन दिया गया। सभा का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश नामदेव द्वारा किया गया। अंत मेें मंडल कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण रिछारिया नेे आभार व्यक्त किया।