झांसी। मल्लखम्भ एशोसिएसन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला मल्लखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया द्वारा संचालित सेंटर द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मल्लखम्भ फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी रहे। अध्यक्षता अरिन्दम घोष ने की। विशेष अतिथि के रुप में रवि प्रकाश परिहार सह सचिव मल्लखम्भ फेडरेशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के कंपटीशन डायरेक्टर अनिल कुमार पटेल ने सम्मान किया। ऋतु प्रजापति, साक्षी परिहार, ममता चौरसिया, धीरज वर्मा, कामिनी कुशवाहा ने अतिथियों का बैच लगा कर सम्मान किया। प्रतियोगिता में जिले के 25 विद्यालयों के लगभग 165 बच्चों ने प्रतिभाग किया। संचालन चंचल पाठक एवं ऋतु प्रजापति ने तथा रवि प्रकाश एवं अनिल पटेल ने संयुक्त रुप से आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम बालिका वर्ग में हर्षिता वर्मा प्रथम, कांची करोसिया द्वितीय, प्रियांशी कुशवाहा तृतीय रहीं। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में ऑल राउंडर सोनिया कुशवाहा प्रथम, गुन-गुन श्रीवास द्वितीय, इति तिवारी रही। 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपशिखा एवं चंचल पाठक सयुंक्त रुप से प्रथम, स्पृहा तिवारी द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में नगेन्द्र वर्मा, ब्रजेश द्विवेदी, जैनुलआबदीन, पं अमर सिद्ध, रिजु सरावगी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अली खान, प्रिंकेश राय, पूनम शर्मा, गोलू रायकवार, मुकेश परिहार, प्रमोद पटेल आदि उपस्थित रहे।