बुविवि के गेट के समीप कृतिका को गोली मार प्रेमी ने कर ली थी खुदकुशी
ललितपुर/झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय गेट के समीप प्रेमी की गोली घायल कृतिका की सांसों ने 2 से महीने से भी अधिक समय चले इलाज के बाद आखिरकार साथ छोड़ ही दिया। इस घटनाक्रम में प्रेमी ने घटनास्थल पर ही स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
दरअसल ललितपुर निवासी कृतिका चौबे झांसी के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही थी। कृतिका का मोहल्ले के ही मनीष साहू से प्रेम-प्रसंग था। नवम्बर महीने में कृतिका प्रेमी मनीष के बार बार बुलाने के बाद उससे आखिरी बार मिलने के लिये पहुंची थी। वहां दोनों में विवाद होने पर मनीष ने कृतिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। घटना में गंभीर घायल कृतिका को मेडिकल कॉलिज ले जाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन कृतिका को लेकर भोपाल गये थे। इसके बाद परिजन उसे लेकर दिल्ली के एम्स गये थे।
बताया गया कि गोली कृतिका के सीने में मारी थी, गोली के टुकड़े ने उसके शरीर के निचले हिस्से को खराब कर दिया था। माता-पिता और परिजनों ने अपनी बेटी को बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। जिसके कारण उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ तो मकर संक्रान्ति पर्व पर परिजन उसे दिल्ली से डिस्चार्ज कर ललितपुर के भैसाई गाँव लेकर आ गये थे, लेकिन वहां कृतिका की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन तब कृतिका की सांसें थम गईं।














