झांसी। जिले के कस्बा सकरार में गुरुवार को लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति का शव कुशवाहा मोहल्ले में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक किन परिस्थितियों का शिकार हुआ जांच पड़ताल की जा रही है।
मृतक की पहचान संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र गनु कुशवाहा निवासी सकरार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह कुशवाहा मोहल्ले में उसके शव को चिरौल के पेड़ से लटका देखा तो सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल सकरार थाना पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। संतोष के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।














