झांसी। रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है की गाड़ी संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस की गति में वृद्धि के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी निम्नवत है:
1. गाड़ी संख्या 12548 साबरमती-आगरा कैंट एक्स्प्रेस जो वर्तमान साबरमती से 16:55 पर प्रस्थान करती थी, वह अब 17:00 बजे पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार महसाणा जंक्शन का समय पूर्व में (17:40/17:42) जिसे बदल कर (17:47/ 17:49) कर दिया गया है। यह परिवर्तन 2 फ़रवरी 2026 से अग्रिम सूचना तक प्रभावी होगा।
2. गाड़ी संख्या 22548 साबरमती-ग्वालियर एक्स्प्रेस जो वर्तमान साबरमती से 16:55 पर प्रस्थान करती थी, वह अब 17:00 बजे पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार महसाणा जंक्शन का समय पूर्व में (17:40/17:42) जिसे बदल कर (17:47/ 17:49) कर दिया गया है। यह परिवर्तन 3 फ़रवरी 2026 से अग्रिम सूचना तक प्रभावी होगी।














