– ट्रस्ट ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस

झांसी। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट स्पोर्ट एंड हेल्थ एकेडमी बरुआसागर द्वारा ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की सभी समाजसेवी संस्थाओं, नगर के विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्रों एवं नगर, जिले ,प्रदेश एवं देश का राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर लोकसभा सांसद अनुराग शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, उप निदेशक युवा कल्याण विभाग अजय कुमार त्रिवेदी, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, युवा खेल कल्याण अधिकारी रामस्वरूप एवं लक्ष्मण पुरस्कार विजेता रवि कांत मिश्रा रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि छोटे से नगर बरुआसागर में ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। आगे भी इसी प्रकार के आयोजनों को करने के लिए हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा जिससे खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की कोई भी बाधा उत्पन्न ना हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बुनकर ने कहा कि ट्रस्ट के खिलाड़ियों की मेहनत को देखते हुए उत्तर प्रदेश खेल संघ द्वारा आयोजित चयन शिविरों में मौका दिया जाएगा। टीम की मेहनत को सराहते हुए उन्होंने कहा कि बरुआसागर में ही चयन शिविरों को आयोजित कराने की कोशिश की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन महेश परिहार ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सर देवी कुशवाहा, ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, सचिव ठाकुर दास कुशवाहा, निशांत पुरोहित, प्रिंस विश्वकर्मा, भगत सिंह ,आलोक सिंह ,कमलेश कुशवाहा , पल्लवी,  संजू एवं नगर के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।