झांसी। 8 मार्च 2021 को महिला दिवस का आयोजन राज्य प्राधिकरण द्वारा ‘‘महिला पखवारा‘‘ के रूप में इस पर्व को महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं के हितार्थ कल्याणकारी कार्य को समर्पित करने हेतु आयोजित कर रहा है। इसके अन्तर्गत महिला दिवस से पूर्व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना शर्मा के मार्गदर्शन में आज पारिवारिक न्यायालय, जिला झांसी में परामर्श /सुलह समझौता हेतु लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ संजय कुमार मलिक प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय झांसी द्वारा परम्परागत रूप से किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, झांसी, राधे मोहन श्रीवास्तव नोडल अधिकारी राट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज कक्ष सं0 08 झांसी,  विजय कुमार वर्मा-द्वितीय, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी, प्रणय श्रीवास्तव, सचिव अधिवक्ता संघ झांसी एवं विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
   इस लोक अदालत में 24 पारिवारिक वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। संजय कुमार मलिक, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, झांसी द्वारा 14 पारिवारिक वाद निस्तारित किये गये। सुनील कुमार सिंह अतिरिक्त प्रधान न्यायाधी पारिवारिक न्यायालय, झांसी द्वारा 10 पारिवारिक वाद निस्तारित किये गये।
इस  लोक अदालत के अन्त में विजय कुमार वर्मा-द्वितीय, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी ने न्यायालय में उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्य महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा लोक अदालत की सफलता हेतु सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।