पीतांबरा शक्तिपीठ में ‘ने करो 11’ 

0
91

दतिया में सत्येंद्र तुलाराम साहू की पुस्तक का विमोचन

दतिया मप्र। बुंदेलखंड के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो 11’ का विमोचन 31 जनवरी को पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया मप्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुमान साहू अमरावती, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू, भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम असतोरिया, पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड रविकरण साहू, नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी साहू, सकल पंच इंदौर अध्यक्ष भावना साहू, कार्यक्रम आयोजक दिनेश सिललन साहू एवं एड. परषोत्तम गुप्ता द्वारा पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मेवालाल साहू (ग्वालियर), शंभूदयाल साहू, संतोष राज, सतीश साहू, कैलाश साहू, विकास साहू, दीनू साहू, के.एल. साहू, बद्री साहू, अरविन्द साहू, राकेश साहू, नितिन साहू, रितेश साहू, अशोक साहू, गणेश राम साहू, नरेंद्र नरेला, रानी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम साहू ने किया।

लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि ‘ने करो’ पुस्तक श्रृंखला का उद्देश्य समाज को नकारात्मकता से निकालकर सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि पहले संस्करण से लेकर ग्यारहवें संस्करण तक पाठकों का भरपूर स्नेह मिला है। यह पुस्तक प्ले स्टोर, गूगल बुक्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट एवं कोबो जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लेखक ने यह भी घोषणा की कि ‘ने करो 12’-बारहवां संस्करण शीघ्र लिखकर प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य और समाज का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here