सड़क किनारे मिला शव, सर/कनपटी पर चोट के निशान
झांसी। रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 9 जाने वाली सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई है। मृतक के सर/कनपटी पर चोट के निशान हैं। मृतक किन परिस्थितियों का शिकार हुआ की जांच पड़ताल की जा रही है।
जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में खून से सने पड़े शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से बरामद हुआ पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। मृतक रेलवे स्टेशन पर वेंडर के रूप में कार्य कर रहा था। रेलवे में वेंडर होने की वजह से इस हत्याकांड का खुलासा करने में नवाबाद पुलिस के साथ जीआरपी थाना पुलिस भी छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर नौ जाने वाले मार्ग पर राहगीरों ने विश्वासी हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों में एक युवक का रक्त रंजीत पड़ा शव देखा। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव की जांच पड़ताल की। आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक की कनपटी पर चोट का निशान है, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। चोट किस वस्तु से लगी पुलिस ने इसके लिए उसके शव को कब्जे में लेकर मौत के सही करण की जांच के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
मृतक के पास से बरामद पहचान पत्र में वह रेलवे का वेंडर है, परिचय पत्र पर उसका नाम जगमोहन कुशवाहा निवासी जिला ललितपुर के तरई सहवास लिखा है। नवाबाद पुलिस के साथ थाना जीआरपी पुलिस भी मामले की छानबीन कर इस हत्याकांड से पर्दाफाश करने में जुटी है।














