प्रधान मुख्‍य कार्मिक अधिकारी पुरस्‍कार समारोह आयोजित
प्रयागराज। शुक्रवार को नन्‍द किशोर, प्रधान मुख्‍य कार्मिक अधिकारी उत्‍तर मध्य रेलवे, की अध्यक्षता में महाप्रबंधक कार्यालय, सूबेदारगंज, प्रयागराज के अरावली सभा कक्ष में प्रधान मुख्‍य कार्मिक अधिकारी पुरस्‍कार समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अवधेश कुमार, मुख्‍य कार्मिक अधिकारी/औ.स. द्वारा स्‍वागत किया गया। नन्‍द किशोर, प्रधान मुख्‍य कार्मिक अधिकारी द्वारा वर्ष 2019-20 में उत्‍तर मध्‍य रेलवे के सभी मंडलों/यूनिटों/मुख्‍यालय के उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कार्मिक विभाग के 36 रेल कर्मियों को पुरस्‍कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्‍य कार्मिक अधिकारी द्वारा कार्मिक विभाग के कार्यकलापों में सुधार एवं रेल कर्मचारियों के कल्‍याण हेतु बृहद संदेश दिया गया। उन्‍होंने रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के कल्‍याण हेतु अनुकम्‍पा नियुक्ति, सेवानिवृत्ति, पदोन्‍नति, वेतन भुगतान से संबंधी प्रकरणों पर त्‍वरित कार्यवाई करते हुए निर्धारित समय पर निपटाने हेतु जोर दिया।
कर्मचारियों के बीच पारदर्शित बनाये रखने हेतु उन्‍होंने एचआरएमएस प्रणाली को अपडेट करके उत्‍तर मध्‍य रेलवे को भारतीय रेल में प्रथम स्‍थान पर पहुंचाने पर बल दिया। उन्‍होंने पुरस्‍कृत कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका उत्‍साहवर्धन किया एवं आगे और अधिक जोश के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
अन्‍त में ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया। समारोह में एच.एन. चौधरी उपमुख्‍य कार्मिक अधिकारी/निर्माण, मनीष खरे उपमुख्‍य कार्मिक अधिकारी/राजपत्रित, अतुल कुमार मिश्रा‍ अध्यक्ष/रेल भर्ती प्रकोष्‍ठ, उल्‍लास कुमार, उप मुख्‍य कार्मिक अधिकारी/सीएमएलआर कारखाना एवं कार्मिक विभाग के अन्‍य सभी अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन प्रीति कुमार, मुख्‍य कर्मचारी कल्‍याण निरीक्षक, मुख्‍यलाय द्वारा किया गया।