अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश, देश में सबसे विकसित प्रदेश उत्तर प्रदेश – डा. शुक्ल

झांसी। पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश डॉ राज नारायण शुक्ल ने शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में वर्षो में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनमानस के हित में जो भी कार्य/ परियोजनाएं संचालित करनी होगी की जाएंगी। प्रदेश में कानून का राज होगा अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। विकास कार्य भ्रष्टाचार मुक्त होंगे और योजनाएं गुणवत्ता के साथ समय से पहले पूर्ण होगी।
वर्चुअल प्रेस वार्ता के बाद झांसी में सभागार में मुख्य अतिथि डॉ राज नारायण शुक्ल ने कहा कि ऐसे विकास कार्य जो 10 वर्षों में हो जाने चाहिए थे, वह कार्य अब हो रहे हैं और कार्य दिखाई पड़ रहे हैं। बेहतर विकास का जो सपना देखा वह आज पूरा हो रहा है। उद्यमी निवेश के लिए प्रदेश में आ रहा और वातावरण में बदलाव देखा जा सकता है। आज उद्योग लगाने के लिए भी माहौल भी है और उद्यमियों को हर तरह का सहयोग भी, भ्रष्टाचार समाप्त होने पर प्रदेश के विकास को गति मिल रही है। योजनाओं का पैसा योजनाओं में ही लगाया जा रहा है, जो पिछली सरकारों में नहीं होता था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पढ़े लिखे युवा खेती-बाड़ी के साथ स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार कर रहे हैं तथा अन्य को भी रोजगार मुहैया करा रहे हैं।
डॉ शुक्ल ने कहा कि पिछली सरकारों में एक या दो एक्सप्रेस-वे बनते थे परंतु विगत 4 वर्षों में पांच एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है, लोग सड़कों के निर्माण से हैरान हैं। उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हित के कार्यों में लिप्त है परंतु ऐसे लोग जो देश की प्रगति नहीं देखना चाहते हैं वह किसानों को भड़का रहे हैं किसान ऐसे लोगों के बहकावे में ना आएं। उन्होंने कहा कि उप्र में 4 वर्ष के विकास से विपक्ष के पास नहीं बचा मुद्दा।

इस मौके पर विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य ने योगी राज में हुुए कायाकल्प बुं सराहना करते हुए बताया कि देलखंड को विकसित बुंदेलखंड बनाने का संकल्प पीएम एवं सीएम ने लिया है उस पर अमल भी किया जा रहा है। समारोह में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल्याणकारी कार्य जो हर किसी के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य करते हैं लगातार किए जाएंगे जो कमियां रह जाएं उन्हें बताएं ताकि उन्हें दूर किया जा सके। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने जनपद झांसी में अपने कार्यकाल के 1 वर्ष में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विकास पत्रिका का विमोचन किया। इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, खेत तालाब योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, टेलरिंग शॉप योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही स्किल इंडिया के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि ने 4 वर्षों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रत्येक विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान श्रम विभाग की ओर से लाभार्थियों को साइकिल वितरित की गई।