झांसी। महिला कल्याण संगठन, झाँसी मंडल द्वारा संचालित स्बावलम्बन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लांयस क्लब झाँसी द्वारा स्वावलंबन विद्यालय के बच्चों को व्यायाम हेतु मशीन भेंट की गई। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चारू माथुर, उपाध्यक्षा शालिनी वर्मा, गुंजन निगम सचिव विजेता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्षा मीनू सिंह सह सचिव मोनिका गोयल विद्यालय की इंचार्ज गौरी यादव की उपस्थिति में लांयस क्लब की ओर से अध्यक्षा प्रीति नेवालकर, सचिव एच0एन0 शर्मा पूर्व सचिव अशोक बिलगैंया सदस्य प्रदीप झाम्ब, सुखदेव सिंह, अरूणा बिलगैंया तथा अमित तिवारी के द्वारा यह मशीनें भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री एच0एन0 शर्मा द्वारा किया गया। आभार प्रिसिंपल मीरा सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।