कानपुर/झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन उत्तर मध्य रेल ज़ोन का द्विवार्षिक अधिवेशन कानपुर में रेलवे कम्युनिटी हाल में 21 मार्च को आयोजित किया गया जिसमें झांसी ,आगरा ,प्रयागराज तीनो मंडलों के 150 से अधिक स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया। इस अधिवेशन के पूर्व संरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर के डिप्टी सी टी एम हिमांशु शेखर उपाध्याय एवं सी डी ओ एम सामान्य शशिकांत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए एन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष आइस्मा ने की।

इस दौरान तीनो मंडलो के स्टेशन मास्टर्स ने संरक्षा पर अपने अपने विचार एवम सुझाव व्यक्त किये। मुख्य अतिथि डिप्टी सी टी एम श्री उपाध्याय ने स्टेशन मास्टर्स को नवीनतम जानकारियों को अपडेट बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। सीनियर डी ओ एम जी एन्ड जी एस के गौतम ने उपस्थित स्टेशन मास्टर्स को उनके महत्वपूर्ण कार्यो से रेल संरक्षा को प्रभावित किये बिना सतर्क और जागरूक रह कर कार्य करते हुए अपने संगठन के माध्यम से भी अपने अभी साथियों को संरक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के उपरांत जोनल की नवीनतम कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें सर्व सम्मति से तीनों मंडल के उपस्थित साथियों के द्वारा आगरा मंडल में पदस्थ सी बाई एम उत्तम कुमार को जोनल अध्यक्ष एवं कानपुर सेंट्रल के स्टेशन प्रबन्धक एके तिवारी को जोनल अध्यक्ष, झांसी मंडल के राम कुमार द्विवेदी को जोनल कोषाध्यक्ष, प्रयागराज मंडल के एम के झा टी आई को कार्यकारी अध्यक्ष सहित 18 पदों का चुनाव किया गया। झांसी मंडल से जे पी शर्मा को जोनल उपाध्यक्ष, जगभान ओम्हरे को सयुंक्त सचिव, वी के गुप्ता को जोनल उपाध्यक्ष, पी के सिंह को जोनल समन्वय सचिब चयनित किये गए। झांसी मंडल से मंडल सचिव अजय दुबे के नेतृत्व लक्ष्मण रिछारिया मंडल कोषाध्यक्ष, वी के पांडेय, आकाश चंदोला, वी के त्रिवेदी सहित अनेक साथियो ने भाग लिया। अंत मे ए एन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष ने सभी चयनित साथियो को बधाई देते हुए संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।