‘4 साल विकास के : प्रगति और विकास के’ पुस्तिका का विमोचन

झाँसी! विधायक रवि शर्मा के कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर ‘4 साल विकास के : प्रगति और विकास के’ के शीर्षक पर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन सीपरी बाज़ार शहीद आज़ाद भगत सिंह पार्क के मैदान में किया गया। उक्त अवसर पर प्रकाशित अपने 4 साल के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों को समायोजित कर एक पुस्तिका का प्रकाशन भी किया गया। साथ ही प्रांगण के एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत सीपरी बाज़ार क्षेत्र मंे चिन्हित परिवारों के आयुुुुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाये जाने हेतु महाकैम्प आयोजन भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

पुस्तिका विमोचन के उपरांत विधायक रवि शर्मा ने कहा कि ‘‘झाँसी में पेयजल की प्रमुख समस्या का निवारण के लिए अमृत योजना के तहत विभिन्न स्थानांे पर पानी की टंकियों को निर्माण तीव्र गति के साथ कराया जा रहा है, जिसका परिणाम एक-डेढ़ वर्ष के भीतर झाँसी के लोगों के सामने आ जायेगा। झाँसी के भीषणतम पेयजल समस्या से ग्रसित क्षेत्र गुमनावारा में घर-घर तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा चुका है और धीरे-धीरे झाँसी के प्रत्येक मोहल्लों में भी पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। उन्हांेने कहा कि जनता से किये गये वादों पर खरा उतारना उनकी प्राथमिकता है।’’ उन्होंने बताया कि पुस्तक में मेरे द्वारा चार वर्ष में कराये गये समस्त कार्यों का विवरण दिया गया है। नगर विधायक ने कहा कि झाँसी-वासियों ने मुझे झाँसी में विकास कार्यों को कराये जाने और समस्याओं के समाधान के लिए मुझे विधान सभा में भेजने की जिम्मेदारी निभाई और मैंने उनकी समस्याओं को विधानसभा में रखकर निवारण कराने का पूर्ण प्रयास किया है। विधानसभा सम्मेलन में सुधीर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में विधायक रवि शर्मा द्वारा झाँसी में कराये गये विकास कार्यों को एक-एक कर विस्तार से लोगों को बताया। डाॅ0 कंचन जायसवाल ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक साझा की। इसी क्रम में जयदेव पुरोहित द्वारा भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अन्त में जिलाध्यक्ष मुकेष मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर डाॅ0 जगदीष सिंह चौहान, संजीव श्रंृगीऋशि, सुबोध गुबरेले, चित्रा सिंह, मण्डल अध्यक्ष राहुल सैनी, रजनी सेंगर, विषाल पाण्डेय, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र राजू साहू, प्रियांशु डे, मुकेश बंटी सोनी, सुधाकर मिश्रा विधायक प्रतिनिधि, दीपक सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, रामजी रामायणी, रीना अधिकारी, कुसुम कुशवाहा, नीलम सकरैया, मनीश पाठक, रीतेश शर्मा, संजय चड्ढा, पुश्पेन्द्र सिंह, अनिल बबेले, पंकज शुक्ला, केशवकांत शर्मा, उदय सोनी मंडल अध्यक्ष, पार्षद भरत सेन, डाॅ0 सतीश कोटिया, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह तोमर, पार्षद नरेन्द्र नामदेव, डाॅ0 कुबेर मिश्रा, अज्जू तिवारी, रोहित सक्सेना, रोहित गोठनकर, नवनीत दीक्षित, आर0सी0 शुक्ला, सुरेश तिवारी, कल्लू पुरी, सौरभ वाजपेई, डाॅ0 आदर्श शर्मा, जगदीश साहू, जिलामंत्री पिछड़ा मोर्चा मिथलेश साहू, महानगर मंत्री संजय आनंद, डाॅ0 अभिषेक गोस्वामी, सौरभ पाठक, मो0 कैफ, अनिल सोनी पार्षद, गोकुल दुबे, शहर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक जैन, दिलीप पुरी, पूर्व सभासद के0के0 शाक्या, सुनील तिवारी, अतुल तिवारी, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।