झांसी। सिद्धेश्वर गार्डन में बुंदेलखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के सरंक्षक मंडल की संस्तुति पर झांसी महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे हेमंत ठाकुर को जिलाध्यक्ष, कमलजीत भांवरा, वसीम खाँन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनू नगरा, सौरभ ठाकुर उपाध्यक्ष, पवन साहू को महामंत्री के अलावा प्रवक्ता- रंजीव मसीह, सचिव महानगर- नरेन्द्र वर्मा, सचिव- सनी साहू, विशाल केवी, संगठन मंत्री- कैलाश पिपरया, प्रचार मंत्री- माजिद खाँन,  मंत्री- अनवार अली, उपमंत्री-दानिश खाँन, मीडिया प्रभारी- डीके आर्या, उप मीडिया प्रभारी-दीपक बीकेडी, सलाहकार मंत्री- पप्पू शिवांगी, कार्यकारिणी सदस्य हरीश रेडवर्ड, पवन कुशवाहा, विनोद वर्मा, हरी रमैया, गौरव माहौर, सोनू मेहंदी बाग, हेमंत साहू चुने गए।

राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त व संत कवि सियाराम गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण

बुन्देलखण्ड फोटोग्राफिक एसोसिएशन द्वारा राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त एवं सियाराम गुप्त की प्रतिमाओं पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में माल्यार्पण किया गया। इसमे संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रेजा, अशोक अग्रवाल, संरक्षक मंडल के राकेश निगम, जेके गुप्ता, फाउंडर मेम्बर के सदस्य लक्ष्मी नारायण लहारिया, बब्लू भाई एटूजेड के अलावा जिलाध्यक्ष राजीव साहू, बुन्देलखण्ड प्रभारी विक्रम गोस्वामी, जिला प्रभारी विनीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद रहें। अंत में जिला सचिव अबरार अली ने आभार व्यक्त किया।