झांसी। हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रभक्त संगठन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के साथ रंग गुलाल लगाकर धूमधाम के साथ होली खेली, साथ ही साथ झाँसीवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर युवाओं की टोलियां का विभिन्न क्षेत्रों से, वार्ड, मोहल्ले, गली से आकर गुलाल लगाने का क्रम अनवरत रूप से सुबह से चालू हुआ और दोपहर तक चलता रहा। प्रमुख समाजसेवी, डॉक्टर्स आदि ने होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दीं। इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीराम नरवरिया, राजीव गर्ग, मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा, विवेक गोस्वामी, डॉक्टर शरद, राष्ट्रभक्त संगठन के जिला अध्यक्ष पुरकेष अमरया, युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष छोटू कुशवाहा, हरी बाबू, अमर, दीपक, अमन, रवि, अरुण, अरविंद, चंचल सभी प्रखंड, नगरों वार्ड अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा होली के यह रंग सभी को ऊपर भक्ति का ऐसा रंग चलाएं की संपूर्ण विश्व के अंदर सनातन संस्कृति का परचम एक बार पुनः लहराए और भारत विश्व गुरु बने।