झांसी। उमरे के झांसी स्टेशन के बाहर कुली विश्रामगृह के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह व्यक्ति  दिखने मे भिखारी की तरह दिख रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे डाक्टर भरत कुशवाहा द्वारा अटेण्ड कर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी झाँसी उ0नि0 राजकुमार द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को ले जाया गया।