झांसी/महोबा। 17 अप्रैल को महोबा स्टेशन (झाँसी मंडल) पर जान पर खेलकर टिकट निरीक्षक द्वारा एक महिला यात्री की जान बचा कर सराहनीय कार्य किया।
दरअसल, 17 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09484 महोबा स्टेशन से चलने के दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से फिसल गई लेकिन तभी वहाँ मौजूद टिकट निरीक्षक अमरेश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। टिकट निरीक्षक की सतर्कता से महिला की जान बाच गयी। उसके बाद महिला को डिब्बे ने चढ़ा दिया। टिकट निरीक्षक महोबा झाँसी मंडल अमरेश तिवारी के इस कार्य की सभी द्वारा बहुत प्रशंसा की गई। रेलवे ऐसे कर्मियों पर सदा गर्व करता है।