झांसी। जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में विक्षिप्त युवक द्वारा आग लगा देने से अफरातफरी मच गई। इस घटनाक्रम से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। वही पुलिस ने विक्षिप्त को हिरासत लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में राम जानकी कॉलोनी निवासी विवेक चौधरी का मानसिक संतुलन ठीक नही है। उसकी आए दिन उसकी गलत हरकतों से पूरा परिवार परेशान रहता है। मंगलवार सुबह वह घर पर अकेला मौजूद था तभी उसने गैस सिलेंडर खोल कर आग लगा ली। आग धीरे धीरे पूरे कमरे में फेल गई और बड़ा रूप ले लिया। आग लगते देख विवेक वहां से भाग गया।
घर के बाहर निकल रही आग की लपटें देख कॉलोनी में अफरातफरी मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। किसी प्रकार फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने विवेक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।