#Jhansi अभा खेलो इण्डिया में #मल्लखम्भ विजेता टीम सम्मानित

0
36

मल्लख्म्भ के प्रदर्शन देख रोमांचित दर्शकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा 

झांसी। राम इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में गुलाम गौस खां पार्क स्थित मल्लखम्भ कोर्ट पर अखिल भारतीय खेलो इंडिया बीच गेम (दमन दीव) चैंपियनशिप 2026 की विजेता टीम का सम्मान नगर आयुक्त नगर निगम आकांक्षा राणा (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में केपी सिंह (प्रभारी आरएसओ), अशोक राय (आसरा बिल्डर्स ), सुनील कुमार (डी एस ओ), डॉ प्रमोद गुप्ता (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ बीके गुप्ता (परख ब्लड बैंक), दीपक कश्यप (व्यापारी नेता), मनीषा नरवरिया (समाज सेवी) एवं डॉ शरद द्विवेदी (प्रबंधक के जी द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सारमऊ) की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकांक्षा राणा ने कहा कि बच्चों ने एकल एवं टीम स्पर्धा में बहुत ही सराहनीय एवं आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया, उन्होंने आज तक इस तरह का प्रदर्शन नहीं देखा। छोटे-छोटे बच्चों के करतब देख कर बहुत ही खुशी हुई। इस तरह के गेम में सामूहिक रूप से कैसे काम किया जाता है इसका उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मल्लख्म्भ के प्रकार जैसे हैंगिंग मल्लख्म्भ, रोप, सिल्क, पोल मल्लख्म्भ पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आसन जैसे बजरंगी, हनुमान ध्वज, हनुमान पकड़, आकारण धनुरासन, पद्मासन एकपाद सिरासन, बाहर की फिरकी, अंदर की फिरकी, सुई धागा, कूरमासन, मयूरासन, हस्तपादासन आदि पिरामिड एवं व्यक्तिगत/ टीम स्पर्धा में हेरतअंगेज प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी एवं सभी ने खिलाड़ियों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर सिद्धार्थ गुप्ता (पर्यावरण इंजीनियर नगरनिगम ), राजेश्वरी तिवारी (क्षेत्रीय पार्षद), राजू साहू (पूर्व पार्षद), दीपक राठौर, राहुल तिवारी, दिनेश मंगलानी, प्रतिमा चैतन्य ओझा, राजेश पटेल, रंजीत परिहार, सोनिया कुशवाहा, धीरज वर्मा, ओम साहू, गोविन्द देव, सोनिया कुशवाहा, ईश्वरी, जान्हवी गुप्ता, विजय प्रजापति, प्रिंस, रेणुका वर्मा, मोहिनी पाल, दिव्या, निशा, अनुज यादव, रौनक आदि उपस्थित रहे। संचालन राम अकैडमी उपाध्यक्ष रामकिशन निरंजन व अकादमी अध्यक्ष अनिल पटेल एवं आभार अकादमी सचिव रवि प्रकाश परिहार व अवधेश निरंजन ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here