झांसी स्टेशन पर चंडीगढ़ की अंग्रेजी की शराब की खेप सहित दो अंतर्राज्यीय तस्कर पकड़े

0
25

झांसी । जीआरपी ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे चण्डीगढ़ में निर्मित अंग्रेजी शराब की 19 बोतल की खेप बरामद कर ली। ग्वालियर मप्र निवासी तस्कर यह शराब की खेप चण्डीगढ़ से झांसी लाये थे और उसकी डिलिवरी यहाँ के दो युवकों को करनी थी। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

दरअसल, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्रा ने टीम के साथ झांसी स्टेशन पर दिल्ली ऐण्ड के पास स्थित ई-केबिन से संदिग्ध हालात में मौजूद ग्वालियर के थाना इन्दरगंज के हरीजन बस्ती निवासी पवन और सूबे की गोट कैलाश टॉकीज निवासी राहुल सोनी को पकड़ा। इनके पास से दो पिट्टू बैग से चण्डीगढ़ की शराब की 19 बोतलें मिलीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ट्रेन से ही शराब की तस्करी करते हैं। पहले भी वह शराब लेकर आ चुके हैं। अधिकांश चण्डीगढ़ से शराब लाकर ग्वालियर में सप्लाई करते थे।

उन्होंने बताया कि इस बार वह मांग होने पर झांसी में बोतलें खपाने उतर गए। यहां उन्हें यह बोतलें झांसी के युवकों को सौंपना थी, किंतु डिलिवरी के पूर्व पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here