सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव के ठीक पहले  NCRES को झटका

0
61

सहायक शाखा सचिव पंकज साहू द्वारा NCRMU की सदस्यता ग्रहण 

झांसी। एनसीआरईएस की मुख्य शाखा के सहायक सचिव पंकज साहू ने मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में NCRMU की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर मंडल मंत्री अमर सिंह यादव ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पंकज साहू ने कहा कि NCRMU की कार्यशैली और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ओर संगठन में लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे।

मंडल मंत्री अमर सिंह यादव यादव ने अपने संबोधन में कहा, “पंकज साहू जैसे अनुभवी और कर्मठ साथी का NCRMU में स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी ओर संगठन आगे बढ़ेगा।” अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पंकज साहू को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l

सभा में भावेश प्रसाद (मंडल अध्यक्ष), मनोज जाट (सयुंक्त मण्डल मंत्री), निर्मल सिंह(मंडल उपाध्यक्ष), सुनील पाल (मंडल उपाध्यक्ष), सुनील पुरोहित (मंडल मीडिया प्रभारी), (शाखा मंत्री) संजीव कुमार, दीपक शिंदे ,मुकेश सिंह यादव, मुकेश श्रीवास्तव, प्रवेश सिंह (डारेक्टर ईसीसी सोसाइटी), शोभाराम राय, कालू राम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here