– रेल कारखाना में एनसीआरईएस नेताओं का हुआ सम्मान

झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के महामंत्री आर पी सिंह का सम्मान समारोह कारखाना झांसी की शाखाओं के द्वारा एन पी एस से पुरानी पेंशन स्कीम में हजारों रेल कर्मचारियों को लाभ दिलाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

 इस दौरान पानी वालों में भर्ती कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे घनश्याम श्रीवास ने सभी केन्द्रीय पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया| कार्यक्रम में केन्द्रीय महामंत्री की उपस्थिति में 54 कर्मचारियों ने रमाकांत शर्मा और संदीप मिश्रा के नेतृत्व में एनसीआरएमयू छोड़कर नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ की सदस्यता ग्रहण की| इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री अखिलेश सिंह राठौर, प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष मान सिंह  और सचिव गोविन्द सिंह, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीजी गौतम, झांसी मंडल के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह, मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा, बी के सिंह, अरुण राय, राजेश गौर, इंद्र विजय सिंह, कामता साहू, संजीव नायक, के पी सिंह, जी एस शर्मा, अंकित भटनागर, राजकुमार थापक, अनिल शर्मा, राजेश गुप्ता, आरती तमोरी, दीपिका तिवारी, ज्योति राजपूत, भारती श्रीवास्तव, अश्विनी गोस्वामी, दीपक सेन, प्रभात मिश्रा इत्यादि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन आई के पाण्डेय तथा आभार मंडल मीडिया प्रभारी उमर खान ने व्यक्त किया |