शादी का झांसा देकर सनी राय पर शोषण व पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अंसल कालोनी में प्रेमी के किराए के फ्लैट में आगरा की किशोरी द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतका के परिजनों ने जहां प्रेमी सनी राय व उसके पिता पर हत्या/आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया वहीं  साक्ष्य छुपाने को मृतका के नाम में हेरफेर व नबाबाद पुलिस पर आरोपी से मिले होने का भी आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि विगत दिवस सनी राय पुत्र रामसुंदर रॉय निवासी छनियपुरा कोतवाली के अंसल प्लाजा के किराए के फ्लैट नम्बरA 29 में कथित रिया नामक आगरा की किशोरी द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया था। खबर मिलने पर झांसी आए मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका रिया नहीं वल्कि उनकी पुत्री पिंकी है। राय परिवार ने मृतका का नाम रिया बताकर साक्ष्य छिपा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है। इस मामले में फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद के किशनपुर निवासी विनोद कुमार ने नवाबाद थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि 29 जून को समय 3.30 बजे झांसी के नवाबाद थाने से 8707652095 से कॉल आया जिसने अपना परिचय देते हुए उन्होंने बताया कि तुम्हारी परिवार की लड़की का शव झाँसी के अंशल कालोनी के एक मकान में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सूचना पर वह परिवार के सदस्यों के साथ आया। पुलिस से संपर्क करने के बाद मालूम चला कि उसकी लड़की का शव जिस मकान से पुलिस ने बरामद किया है वह मकान किराये पर सन्नी निवासी छनियापुर थाना कोतवाली ने किराए पर लिए हुए है। तहरीर में कहा है कि सन्नी पिछले 2-3 साल से उसकी लड़की को अपने दवाब में लेकर अपने साथ उसकी बिना मर्जी के रखे हुए है और उसके न चाहते हुए भी कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। सन्नी के बार-बार उसकी लड़की के धमकाने व उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाने की बात की पुष्टि उसकी लड़की के द्वारा 30 मई 2021 को थाना ताजगंज आगरा में दिए गए प्रार्थना पत्र से होती है, जो उसकी लड़की हस्तलिपि में दिया गया था। आरोप है कि सन्नी ने प्लान बनाकर उसकी लड़की पिंकी की हत्या की है।

विनोद का कहना है कि सन्नी ने बेटी को शादी करने का झाँसा दिया था। तीन-चार माह से सन्नी उसकी बेटी को अपने चगुंल में रखे हुए था। विनोद का कहना है कि पिंकी ने एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि जब उसने सन्नी को शादी करने की बात कही तो वह आगरा छोड़ गया और कहने लगा कि में अब तेरे से शादी नहीं करुंगा। मैनें सिर्फ तुझे इस्तेमाल किया, अगर तूने मुझे ज्यादा फोन किया तो में तुझे जान से मरवा दूंगा। दो दिन पहले सन्नी ने उसे अपने ड्राइवर के साथ आगरा भेजा था। आगरा में मुझे सन्नी के ड्राइवर ने भी अश्लील हरकत की और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश हालात में छोड़कर चला गया। इस मामले में पिंकी ने ताजगंज थाने में तहरीर दी थी।

मृतका की बहन ने कहा-साहब, मुझे न्याय चाहिए, मेरी बहन का किया है कत्ल

मृतका की बहन ने पुलिस अफसर से गुहार लगाई कि साहब, मुझे न्याय चाहिए, क्योंकि मेरी बहन का कत्ल किया। कत्ल कोई और न ही बहन के प्रेमी ने किया है, क्योंकि काफी दिनों से वह युवक उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए हुए था। शादी करने के दवाब बनाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया है। शव को छिपाने के उद्देश्य से उसकी बहन का नाम बदल लिया। पिंकी की जगह रिया नाम दिया गया है। रिया नामक युवती का न तो आधार कार्ड है और न कोई दस्तावेज।मृतका की बहन पूनम का आरोप है कि नवाबाद पुलिस मामले को रफा-दफा कर आरोपी को बचाने में रुचि ले रही है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार बदल रही है तहरीर। उसके पिता ने हत्या की तहरीर थाने में दी तो वहां मौजूद दारोगा ने कहा कि यह तहरीर बदलनी होगी, क्योंकि हत्या नहीं आत्महत्या है। यह बात हम लोगों ने मान ली तो दारोगा ने कहा कि उस तहरीर में सनी राय का नाम नहीं आना चाहिए, क्योंकि सनी राय नामक युवक झांसी में रहता नहीं है। पूनम का कहना है कि शनि राय ही उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए हुए था। सनी ने फंसने से बचने को बाद में शादी का कथित वायदा कर उक्त शिकायत में राजीनामा कर लिया था। इसके बाद उनकी पुत्री सनी के छनियापुरा स्थित घर भी गयी और सनी के पिता ने भी शादी के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद में सनी व उसके पिता ने वायदे से मुकरते हुए शादी से मना कर दिया। फिलहाल इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सनी राय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने गहराई से जांच पड़ताल की तो  सनी राय व उसके पिता पर शिकंजा कस सकता है।