मनस्विनी द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर बजट पर चर्चा

0
27

झांसी। मनस्विनी संस्था द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में बजट पर चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। बजट पर चर्चा करते हुए रजनी गुप्ता ने कहा की बजट 2026 में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं सरकार का फोकस महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण बचत क्रेडिट सुविधाओं और सुरक्षा के ऊपर है। बजट में महिला सम्मान बचत पत्र एक बहुत सुंदर योजना है जिसमें की महिलाओं को 7.50 प्रतिशत आकर्षक ब्याज दर पर बचत योजना जारी की गई है। साथ ही हर जिले में एस टी ई एम STEM (साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) संस्थाओं के पास गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे जिससे छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सके। साथ ही महिलाओं के लिए टैक्स बेनिफिट्स और महिला उद्यमियों के लिए शी मार्क बैज के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी।

रजनी वर्मा ने महिलाओं को हस्तशिल्प और कला के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ाने की बात की। राम श्री गुप्ता ने लखपति दीदी योजना के विस्तार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजिका शशि सरावगी ने बताया कि डेढ़ लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देने की योजना है जिससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में रचना सोनी, पल्लवी चतुर्वेदी, दिव्या गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, प्रियंका सराओगी, संयोगिता सेन, मीनू चावला, नीलम गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेनू शुक्ला, राम श्री गुप्ता, रीमा गुप्ता, कल्पना सेठ, आयुषी गुप्ता, प्रियंका सेठ, मोनिका गुप्ता, पूर्व गुप्ता, निधि नगरिया इत्यादि शामिल हुईं। अंत में सचिव निधि नगरिया ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here