छारद्वारी श्री हनुमान मंदिर में होगा भव्य धार्मिक आयोजन
झांसी। ओरछा धाम स्थित छारद्वारी श्री हनुमान मंदिर में रामानंद संप्रदाय की परंपरा के अनुकूल गरिमामय एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बुंदेलखंड संत समिति, झांसी मंडल के समस्त महंतगण, संतजन, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी तथा शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्रीमहंत त्रिलोकी रामदास जी महाराज (छारद्वारी आश्रम, ओरछा) को आगामी पाँच वर्षों के लिए बुंदेलखंड संत समिति, झांसी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संत-महंतों एवं अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम में वृंदावन स्थित सुदामा कुटी के जगद्गुरु नाभा पीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज, बल्लभगढ़ के जगद्गुरु विजय रामदेवाचार्य (भैया महाराज), शालिग्राम दास महाराज, कल्याण दास महाराज (चिरगांव), प्रवीण दास महाराज (अमरगढ़), महंत साकेत बिहारी दास महाराज (चिरगांव), श्याम दास महाराज (चिरगांव), राम किशन दास महाराज (झांसी), कौशल किशोर दास महाराज (चिरगांव), रामदास जी महाराज (चिरगांव), भरत दास महाराज, रघुवीर दास जी महाराज (चिरगांव), कमलेश्वर जी महाराज (टांडा), हरिदास महाराज (झांसी), हरि शरण जी महाराज (ओरछा), राम चरण दास जी महाराज एवं अनिरुद्ध दास जी महाराज (ओरछा) सहित अनेक संतजन उपस्थित रहे।













