दिन-दहाड़े सब्जी के चक्कर में 5.55 लाख रुपए की चपत लगी

0
75

झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत सीपरी बाजार ओवरब्रिज के निकट फुटपाथ पर स्कूटर खड़ी कर सब्जी की खरीदारी के चक्कर में एक व्यक्ति को 5.55 लाख रुपए की चपत लग गई। दिन-दहाड़े सरेआम हुई इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर की पुलिस द्वारा शतलाश की जा रही है।

दरअसल थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के लहरगिर्द निवासी रौशन लाल ने आज दोपहर करीब 12:30 बजे ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 5 लाख 55 हजार रूपए निकाले और उन्हें स्कूटर की डिग्गी में रख दिए। यह रुपए उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए बैंक से निकाले थे। रुपए डिग्गी में रखने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में सीपरी बाजार रेलवे पुल के पास सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकान से सब्जी की खरीदारी करने के लिए रुक गए।

इस दौरान जल्दबाजी में उन्होंने स्कूटर की चाबी लगी छोड़ दी और सब्जियों का मोलभाव करने लगे। मौका देख कर किसी शातिर बदमाश ने उनके स्कूटर की डिग्गी खोलकर रुपए से भरा बैग निकाला और रफूचक्कर हो गया। सब्जी खरीदारी कर जब वह वापिस स्कूटर पर पहुंचे तो चाबी को डिग्गी में लगी देख घबरा गए। जब उन्होंने डिग्गी खोल कर देखी तो होश उड़ गए। डिग्गी में नोट सहित बैग गायब था।

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रेमनगर में स्कूटर से रुपए निकालने वाले अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here