– व्यापार सभा बाजारो मे करेगी परेड, सपा की योजनाओं का करेंगे प्रचार।

झांसी। समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ महानगर के तत्वाधान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद, नि. जिलाध्यक्ष महेश कश्यप एवं पूर्व प्रवक्ता शकील खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय चड्ढा ने की।

इस दौरान मुख्य अतिथि को शॉल, श्रीफल व झांसी रानी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
इस दौरान पार्टी के बुजुर्ग साथी घनश्याम कोरी को साइकिल भेंट की गई।

प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने भाजपा सरकार पर जहां व्यापारियों के साथ छलावा व शोषण करने आरोप लगाया वहीं व्यापारी चौपाल लगाकर इसकी पोल खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापार सभा प्रत्येक बाजार में अपना संगठन तैयार करने का अभियान चलाएगी, दो माह बाद संगठन का विस्तार उपरांत मंडल स्तर पर सम्मेलन झांसी में आयोजित किया जाएगा।
पूर्व मंत्री अजय सूद ने सपा सरकार में व्यापारियों को मिली सुविधाओं और योजनाओं का प्रचार करने को कहा। नि. जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि संगठन को दुरुस्त कर अच्छे एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व प्रवक्ता शकील खान ने कहा कि विधानसभा स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा, व्यापारियों का उत्पीड़न व उनके साथ मारपीट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अजय चड्ढा ने दावा किया कि भाजपा सरकार से व्यापारियों का मोह भंग हो चुका है, आगामी समय में व्यापारी अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित हैं।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर, वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू, पूर्व सभासद अमित कुशवाहा, पं. राहुल मिश्रा, सीपी यादव हिंगोरा, महिला जिलाध्यक्ष रीना यादव, अनिता सोनी, प्रियंका गुप्ता, जुगल पाल, राजेश सोनी, मोनू यादव तरुण, विकास चौरसिया, अमन सोनी, पंकज रजक, मोहम्मद यासीन, सुनील पिथौरा, अनिल मौर्या, मोनू अग्रवाल, मुकेश सोनी, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन शाहनवाज खान ने एवं आभार जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पुरी गोस्वामी ने व्यक्त किया।