– कई घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव

झांसी। जनपद के थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत बिजौली में बंद पड़ी पानी से भरी खदान में गुरुवार को 18 वर्षीय किशोर व 7 वर्षीय लड़की की डूबने से मौत हो गई। इस घटनाक्रम से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम छाया है। खबर लिखे जाने तक दोनों शव को पानी से निकाला नहीं जा सका था। गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है।

बताया गया है कि गुरुवार को करीब 11 बजे बिजौली में रिलायंस प्रटोल पम्प के सामने वाले रास्ते में शनिदेव मंदिर के आगे बन्द पड़े महादेव क्रेशर के बगल में गहरी खदान है। इस खदान में पानी भरा हुआ है। खदान के पानी में नहाने के लिए बिजौली वह आसपास के युवा जाते हैं। गुरुवार को बिजौली निवासी अर्जून (18 वर्ष) पुत्र रवि रायकवार एवं आशिका (7 वर्ष) पुत्री कल्लू आदिवासी खदान में भरे पानी में नहा रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों खदान में गहराई में चले गए और जब तक वह वापस होते पानी में डूब गए। यह देखकर वहां नहा रहे किशोर व किशोरियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए हैं और बिजौली पुलिस हंसारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खदान में भरे पानी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश के लिए मुहल्ले के तैराक लड़कों द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से निकाल लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।