• अंतर्राष्ट्रीय समपार फ ाटक जागरुकता दिवस विविध कार्यक्रम सम्पन्न
    झांसी। अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग जागरुकता दिवस पर उमरे के झांसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों व व्यस्त समपार फाटकों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गए।
    इसके तहत मंडल के सभी एसएसई/पीवे व यातायात निरीक्षकों को बैनर, पम्पलेट, स्टीकर, टी-शर्ट, कैप व बेज उपलब्ध कराये गये, जिनको उनके द्वारा महत्वपूर्ण स्टेशनों, लेवल क्रासिंग गेटों पर जाकर आम नागरिक, गेटों से क्रासिंग होने वाले राहगीरों, दुपहिया व चार पाहिया वाहनों के चालकों को काउंसिल किया गया तथा पम्फलेट, पोस्टर देकर समपार फाटकों पर अमल में लाये जाने वाले संरक्षा नियमों की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसके अतिरिक्त समपार फाटकों पर फ्लेक्सी बोर्ड व बैनर आदि के माध्यम से भी सभी का जागरूक किया गया।
    संरक्षा सलाहकारों द्वारा भी विभिन्न समपार फाटकों पर जाकर राहगीरों को फाटक से सम्बंधित संरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया व पम्पलेट वितरित किये गये तथा स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता से सम्बंधित रिकार्डेड सन्देश भी प्रसारित किया गया। संरक्षा शाखा द्वारा स्काउट टीम के साथ मंडल के विभिन्न स्थानों बाजार, चौराहा, स्कूल, तहसील, आरटीओ आदि में आम नागरिकों को रेलवे फाटक की संरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
    झांसी मंडल के गेट क्रमांक 117 सी पर मण्डल रेल प्रबन्धक नीरज अम्बश्ठ की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी के साथ वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शैलेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/सामान्य भीमराज धन्ना, वरिष्ठ मंडल अभियंता अजय सिंह, मंडल अभियंता सौरभ जैन, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी डीके गुप्ता तथा जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर व कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गेटों की संरक्षा हेतु निर्देश बोर्ड का अनावरण किया गया। इस दौरान झांसी मंडल की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा नुक्क ड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात अधिकारियों आदि ने समपार फ ाटक पर पम्पलेट का वितरण किया गया। मंच का संचालन प्रदीप सुडेले वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक द्वारा किया गया। अंत में विपिन कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।