– सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों हेतु शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

झांसी। बुन्देलखण्ड क्लब, झांसी में रेलवे से सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए अपर मण्डल रेल प्रबन्धक दिनेश वर्मा (परिचालन) ने सेवानिवृत्त तथा कार्यरत कर्मचारियों की कार्मिक एवं भुगतान से सम्बन्धित समस्याओं को तत्परता से निपटाने पर जोर दिया।

सर्वप्रथम राजेश कुमार गुप्ता, वरि मण्डल कार्मिक अधिकारी ने कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर में निस्तारित किये गये प्रकरणों के बारे में प्रकाश डाला और सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों को उचित सुझाव दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक अमृतांशु मौर्य भी उपस्थित रहे।

कर्मचारी निवारण शिविर में कार्यरत कर्मचारियों के 77 प्रकरण प्राप्त हुए। सभी 77 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। इसी क्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 75 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनमें से 71 प्रकरणों का निपटारा कर दिया गया। बताया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग रू.14 लाख के पेमेन्ट किए जाने की कार्यवाही चल रही है। शेष प्रकरणों की जांच की जा रही है। जिनका निस्तारण भी शीघ्र कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एनपीएस से ओपीएस हेतु 38 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिनके निस्तारण हेतु मुख्यालय से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एपीओ शैलेन्द्र श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। अन्त में मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र श्रीवास, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक द्वारा किया गया।