पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, डीएम कार्यालय में लगाई न्याय कि गुहार

झांसी। योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कितने भी योजनाएं चलाए, थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने के बावजूद पीड़ित महिलाओं को मुख्यालय में बैठे अफसरों कि चौखट तक पहुंचना पड़ रहा है। सोमवार को डीएम कार्यालय आई गरोठा क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने बताया की गरौठा थाना पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। वह कई बार थाना गई लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया।
टोडी फतेहपुर क्षेत्र के बेरबई निवासी रश्मि देवी ने बताया कि उसका पति ओर ससुरालियों से विवाद चल रहा है। आए दिन ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या करने का प्रयास कर रहे। उसने बताया कि वह गत दिनों पूर्व अपने भाई के साथ बाइक से गरौठा गई थी। वहां चार पहिया गाड़ी में सवार ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसके भाई को कुचलने के उद्देश्य से गाड़ी से टक्कर मार दी और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने कि धमकी दी। इसकी रिपोर्ट लिखाने वह गरोठा थाना गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। तभी से वह लगातार पुलिस अफसरों ओर थाने के चक्कर काट रही लेकिन उसकी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहा। पीड़िता ने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने कि मांग की है।