– जिले की नई कार्यकारिणी गठित, सीके बने अध्यक्ष

झांसी। भारतीय मजदूर संघ जनपद झांसी का 41 वां जिला अधिवेशन डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम रेलवे कारखाना में समाजसेवी इंजीनियर शशि कांत द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय मजदूर संघ की 26 इकाइयों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में रविंद्र शुक्ला पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि इं. राकेश गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुमार विश्वकर्मा ने किया। उक्त सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ वर्ष 2021-2023 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

अधिवेशन में विभागों के हो रहे निजीकरण, निगमीकरण एवं संविदा व्यवस्था तथा उसकी समस्याओं पर गहरी चिंता की गई। श्रमिक कर्मचारियों के अधिकारों की हो रही कटौती पर चिंता व्यक्त की गई। मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार से मांग की गई है कि निजी करण एवं निगमीकरण तथा संविदा व्यवस्था पर रोक लगाते हुए ऐसे कार्यरत कर्मचारी जो विभिन्न विभागों में हैं उन्हें शीघ्र नियमित किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही निजीकरण की व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो वह दिन दूर नहीं जब भारत देश में पुनः जमीदारी एवं बंधुआ मजदूरी प्रारंभ हो जाएगी साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए विशाल संघर्ष का संकल्प लिया गया है।

जिले की नई कार्यकारिणी गठित, सीके बने अध्यक्ष
दूसरे सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर जिला की नई कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें रेलवे से सीके चतुर्वेदी को अध्यक्ष एवं रोडवेज से विजय नारायण शर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया। वेद प्रकाश पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष, महेश कुमार नगर को संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा को चुना गया साथ ही उपाध्यक्ष मंजू लता सक्सेना, पुत्तू लाल कुशवाहा, देवेंद्र मिश्रा, सत्यव्रत आर्य को बनाया गया। सह मंत्री का दायित्व हृदेश खेमरिया, प्रमोद कुमार बैरवा, गीता सचान, मुकेश मिश्रा को दिया गया कार्यालय मंत्री रविंद्र कुमार रावत, प्रचार मंत्री पीसी मिश्रा एवं महिला प्रमुख ज्योत्सना सिंह को चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में केशव कांत गेड़ा, तुलसीराम करारी, दीपक नायक, अमृत पाल, संजीव वर्मा, इंद्र नारायण मिश्रा, हेमंत विश्वकर्मा, महावीर शरण सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, शैलेश तिवारी, एस के शर्मा, आसाराम कुशवाहा, मुन्ना लाल, हरचरण सविता, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मीधर दीक्षित, शत्रुघ्न सिंह, नरेंद्र शर्मा को शामिल किया गया।