झांसी। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर हिंदू जागरण मंच तथा राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मडिया महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करते हुए राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तथा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने भगवान भोलेनाथ से बुंदेलखंड सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाने तथा अपराध मुक्त करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष श्रीराम नरवरिया, अंजनी श्रीवास्तव, पूजा समाधिया, रामदास गिरी, हरीश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, रवि खटीक, विशाल, जीत शाक्य आदि उपस्थित रहे। वहीं चिरगांव के महाकालेश्वर मंदिर में राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया सहित चिरगांव नगर अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, सचिन राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।