झांसी। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु रेल सुरक्षा बल झाँसी स्टेशन पोस्ट को 02 नग हावर बोर्ड सिगवे प्राप्त हुए हैं। इनकी सहायता से आरपीएफ कर्मी रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी स्थान पर जल्द से जल्द पहुँच सकता है। फिलहाल झाँसी स्टेशन पर तैनात सभी बल सदस्यों को आटो वेलेंस वाले सिगवे चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन/प्लेटफार्म पर सिगवे को चलाते समय बरतने वाली सावधानियों तथा इसके ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक उपयोगों/ परिणाम हेतु समझाइश दी जा रही है।