– जब-जब हिंदू घटा है तब-तब देश बटा है- अंचल अड़जरिया

– पुनः अखंड भारत का निर्माण हमारा संकल्प- राजेश पाण्डेय

झांसी। देश के अग्रणी हिंदूवादी संगठन हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में पूरे देश में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इसी क्रम में झाँसी में जिलाध्यक्ष अंचल अड़जरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनुराग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि अखंड भारत निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पण करने को तैयार हैं। 501 दीपक प्रज्वलित कर सभी ने देश को अखंड बनाने की शपथ ली।

समारोह को संबोधित करते हुए राजेश पांडेय ने कहा 14 अगस्त के दिन भारत का विभाजन हुआ था इसी के चलते हम आज के दिन अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि भारत फिर से अखंड हो जब जब सनातन धर्म कमजोर हुआ है तब तब भारत का विभाजन हुआ है हमारे अखंड भारत से अलग होकर आज कई देश बन गए हैं आज के दिन हमने यह संकल्प लिया है कि हम फिर से भारत को अखण्ड बनाएंगे। अंचल अड़जरिया ने संबोधित करते हुए कहा विदेशी हमलावरों ने देश को लूटने और तोड़ने का काम किया है। आज हमने संकल्प लिया है कि भारत को पुनः अखंड और अक्षुण्य बनाएंगे हम सभी सनातन धर्मियों को प्रण करना चाहिए कि अब हम जाति धर्म वंश के नाम पर नहीं बैठेंगे और देश की एकता को बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित रहेंगे। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश नायक, विभाग कार्याध्यक्ष झांसी मंडल किशोर तिवारी, जिला महामंत्री जयदीप खरे, महानगर अध्यक्ष श्रीराम नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, महानगर मंत्री मनोज वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष डॉली जैन, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह मोनू, महानगर उपाध्यक्ष कार्तिकेय, नगर अध्यक्ष आदित्य तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी छोटू कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष रवि खटीक, राजू कुदरया, आकाश सक्सेना, अमित शर्मा, मनोज चौरसिया, मनोज कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, गौरव, केपी ठाकुर, केके पांचाल, आकाश वर्मा एवं मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।