– स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी संदीप सरावगी ने किए ध्वजारोहण व विशाल तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व

झांसी। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी में जोश-खरोश से निकली तिरंगा यात्रा ने वातावरण को राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी के नेतृत्व में राष्ट्र भक्तों की टोलियां तिरंगा लहराते राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत गीतों की धुन पर चल रहे थे। इस दौरान अध्यक्ष संदीप सरावगी ने आईटीआई स्थित पीजीएस इंस्टिट्यूट कंप्यूटर सेंटर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत 9 नंबर नगरा में स्वामी अम्बरीष चेतन्य सेवा समिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्री सरावगी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों की तादात में दुपहिया व चार पहिया वाहन सम्मिलित हुए। डीजे की धुन पर झुमते हुए राष्ट्र भक्तों में स्वतंत्रता का जोश देखने को मिला। उत्साही युवाओं ने बढ़ चढ़कर तिरंगा यात्रा में जश्न के साथ बिसाती बाजार से शुरुआत की और जीवनशाह चौराहा, ईलाइट चौराहा होते हुए आर्य कन्या चौराहा और चित्रा चौराहा से बीकेडी होकर किला पर विसर्जित हो गई। इस कार्यक्रम में फिरोज खान, लखन गौतम, राजू सेन, राकेश अहिरवार, विशाल पिपरैया, विकास पिपरैया, इंदर गौतम, धर्मेंद्र चौधरी, बसंत गुप्ता, सुशांत गेडा, पटेल पुरी, केतन तिवारी, आशीष कुरेले, राजकुमार, रोहित आर्य, राजकुमार, नितिन सरावगी, शिवम गुप्ता, ऐश्वर्या सरावगी, सोमिल गुप्ता(काँन्हा), कृष्णा सोनी, राजू सेन आदि प्रमुख राष्ट्र भक्तों के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे। संचालन संघर्ष समिति के सचिव साकेत गुप्ता ने व आभार मनोज रेजा ने व्यक्त किया।