– सावन के आखिरी सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा 

झांसी। सावन माह के पवित्र आखिरी सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी संदीप सरावगी के नेतृत्व में शोभायात्रा मिनर्वा चौराहा से निकाली गई। इस यात्रा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारे का पैगाम देते हुए चारों समुदाय के मुखिया भी सम्मलित हुए। शोभायात्रा का जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। जैसे ही शोभायात्रा सैयर गेट के निकट पहुंची नजारा देखने लायक था। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं व लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की और नेतृत्व कर रहे संदीप सरावगी को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत सरावगी ने प्राचीन मढ़िया महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मानिक चौक ब्यापार मंडल के महामंत्री विवेक सेठ, अब्दुल रशीद, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, युवराज आयन, महन्त मार्तण्ड स्वामी, मनोज रेजा महारानी लक्ष्मीबाई पंच परमेश्वरी राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी शोभायात्रा में साथ चलकर अभिषेक किया। कार्यक्रम के समय फिरोज खान, लखन गौतम, राजू सेन, राकेश अहिरवार, विशाल पिपरैया, विकास पिपरैया, इंदर, गौतम, धर्मेंद्र चौधरी, बसंत गुप्ता, सुशांत गेडा, पटेल पुरी, केतन तिवारी, आशीष कुरेले, राजकुमार, रोहित आर्य, राजकुमार, नितिन सरावगी, शिवम गुप्ता, ऐश्वर्य सरावगी, सोमिल गुप्ता (काँन्हा), कृष्णा सोनी, राजू सेन आदि उपस्थित रहे| संचालन संघर्ष सेवा समिति के सचिव साकेत गुप्ता ने व आभार समिति के सदस्य फ़िरोज़ खान ने व्यक्त किया|