– रेल मंडल के कर्मचारियों की समस्यायों पर चर्चा

झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय सहायक महामंत्री अजय सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान के नेतृत्व में झाँसी मण्डल के नवांतुक मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष से मिला❗
शिष्टाचार भेंट के दौरान सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ एवं मण्डल के कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई, जिस पर मण्डल रेल प्रबंधक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। यह वार्ता बहुत ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई❗वार्ता के दौरान कार्य.मण्डल अध्यक्ष-मनोज जाट, संयुक्त मण्डल मंत्री मु.शकील, मण्डल कोषाध्यक्ष संजय साहू, सहा. मण्डल मंत्री शीशराम मीना, शाखा मंत्री एच. एन. शर्मा, अमर सिंह, सुनील पाल व पी.के.जैन, राजेश ठकुरानी और जय सिंह उपस्थित रहे‼️