झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है की ऊधना से रक्सौल के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना- रक्सौल विशेष गाड़ी का एक फेरे हेतु संचालन किया जा रहा है I
गाड़ी संख्या 09151 (रविवार) दिनांक 22.2.2026 को उधना स्टेशन से 15:35 बजे प्रस्थान करेगी तदुपरांत भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर 06:18 – 6:20 बजे ठहराव लेगी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:15- 8:20 बजे ठहराव लेगी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 12:30-12:35 बजे ठहराव लेकर लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगाहा,नरकटियागंज, सिकटा स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 00:15 बजे (मंगलवार) को रक्सौल स्टेशन पर पहुंचेगी I
गाड़ी संख्या 09152 रक्सौल स्टेशन से दिनांक 24.02. 2026 (मंगलवार) को प्रातः 5:30 बजे प्रस्थान कर सिकटा, नरकटियागंज, बगाहा, कप्तानगंज, गोरखपुर , गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 16:30- 16:35 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 20:30- 20:35 बजे, ललितपुर स्टेशन पर 21:30- 21:32 बजे ठहराव लेते हुए, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए उधना रेलवे स्टेशन पर समय 13:05 बजे (बुधवार)को पहुंचेगी I
उक्त गाड़ी में 01 सी प्रथम श्रेणी, 03 एसी तृतीय श्रेणी, 12 स्लीपर क्लास, दो समान श्रेणी, और दो एसएलआरडी सहित कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे I














