झांसी। 23 फरवरी को शहर के मध्य में आंतिया तालाब के सामने पुष्प वाटिका विभाग घर विधिवत रूप से शुभारंभ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजारिया ने किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संचालक सर्वेश पटेल व वीरेंद्र वर्मा ने किया और विवाह घर की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया गया की साज सज्जा से सुसज्जित विवाह घर में 10 कमरे के साथ वधू-वर पक्ष के लिए दो बड़े हॉल, 400 लोगों का एक बैंकट हॉल, 200 लोगों का दूसरा हाल किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही 1000 लोगों के भोजन की व्यवस्था हेतु मैदान, पार्किंग आदि सभी सुविधाओं युक्त विवाह घर उपलब्ध है जिसकी बुकिंग चालू हो चुकी है। इस दौरान अतिथियों ने शहर के मध्य में सभी सुविधाओं से सुसज्जित विवाह घर की सराहना कर संचालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की व कहा वीरेंद्र वर्मा, सर्वेश पटेल का यह प्रयास निश्चित रूप से मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सराहनीय है। अंत में सभी का आभार पंकज पटेल ने व्यक्त किया।












