झांसीl महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय में मिशन प्रेरण ई पाठशाला नारी सशक्तिकरण गोष्ठी एवं अधिकार पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ कंचन जासवाल, सदर विधायक रवि शर्मा तथा बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने की l

गोष्ठी में स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां, शिक्षा में गुणवत्ता और महिला शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य डॉक्टर कंचन जायसवाल ने कहा कि विमेन टीचर्स एसोसिएशन के गठन से महिला शिक्षकों को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि महिला अब वह अपने अधिकारों के लिए स्वयं लड़ सकती हैं, उन्हें किसी की दया का पात्र नहीं बनना पड़ेगा। हर महिला इतनी सशक्त हो कि वह अपने जीवन में अपने परिवार और समाज के लिए जो वह करना चाहती है उसको करने से कोई रोक ना पाए। वह इतनी शक्ति अर्जित कर ले की महिला सशक्तिकरण का स्वयं एक उदाहरण हो। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर तमाम उदाहरण देते हुए संगठन को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का वह समाधान कराने का प्रयास करेंगी।  इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा ने कहां की प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य कर रही है। बहने बच्चों को विद्यालय लाने का कार्य करती हैं मिड डे मील खिलाती हैं, दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर शिक्षा दे रहीँ हैं मैं अपनी बहनों के साथ हमेशा खड़ा हूं। उनकी कोई भी समस्या होगी प्रदेश के शिक्षा मंत्री से मिलकर उसका समाधान कराने का प्रयास करूंगा। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि महिला शिक्षकों द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता मैं सुधार के लिए अहम भूमिका है। शिक्षक के हाथ में ही बच्चों का भविष्य होता है। राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा की प्रदेश में महिलाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं। पहले आप लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए दूसरे संगठनों पर निर्भर होना पड़ता था पर अब महिला शिक्षक संघ के गठन के बाद आप अपनी समस्या खुद उठा सकेंगी । शिक्षक महिलाएं अपने घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ साथ स्कूल में बच्चों को उच्च शिक्षा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा आप लोग बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वह आगे चलकर नंबर वन बने और देश का नाम रोशन करें ।

इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस संगठन का गठन करके महिला शिक्षकों को उनके हक की आवाज उठाने के लिए एक प्लेटफार्म दिया है। उन्होंने महिला शिक्षाओं को आश्वास्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान कराने के लिए संगठन कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है। महिला शिक्षकों की समस्या संगठन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखकर उसका निराकरण कराया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा खंड शिक्षा अधिकारी नगर दीप्ति रिछारिया ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा कुशवाह जिला अध्यक्ष, दीपा यादव महामंत्री, वंदना अवस्थी संरक्षक, सुनीता कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुषमा परिहार, किरण लता, सरिता तिवारी, रिजवाना, परवीन संगीता सिंह उपाध्यक्ष, रजनी गुप्ता मंत्री, मनीषा श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, नंदनी श्रीवास्तव, मंदाकिनी, सुधा वर्मा संगठन मंत्री, कीर्ति सिंह कोषाध्यक्ष, रंजन भारती मीडिया प्रभारी, निम्मी कुशवाहा सह मीडिया प्रभारी को अधिकार पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में शिक्षिका ममता कुशवाहा, भूपेश राय ,सुनीता सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, कंचन लता, निधि नागपाल, संगीता राय, दीप्ति ,मंजू, नीलम, रश्मि शारदा, अनीता, प्रीति चौरसिया, ममता, सुषमा ,अंजनी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीँ।