झांसी। राष्ट्र सन्त ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजली/संगोष्ठी एवं सहभोज विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा अयोजित किया गया।जिसमें सर्वप्रथम महाराज जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष मुख्य वक्ता उमेश हिन्दू ने हिंदुत्व की परिभाषा बताते हुए हिंदुत्व को एक सूत्र में बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक हाथ में गीता और दूसरे हाथ में कुरान लेने से हम अपने विरोधियों से लड़ने में सक्षम हो सकते हैं।

धर्माचार्य हरिओम पाठक ने बताया कि हिंदुत्व को एक मंच पर बिना भेदभाव के रहना और हर घर में गीता और रामायण का पाठ करना हिंदुत्व के नीम का प्रथम प्रयास माना जाता है। कुं आनसी हिन्दू ने कहा अगर हम लोग चाहे तो हर घर में एक भगत सिंह और हर घर में एक राजगुरु पैदा हो सकता है। हिंदुत्व का खून हमारी नस नस में है और हम एकजुट होकर इस प्रयास को सफल बना सकते है। वहीं संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी ने कहा कि हमारे देश का मुखिया ऐसा है कि कोई भी तालिबान हो या आतंकवाद घुसने के पहले सोचना पड़ता है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि नरेंद्र मोदी ््के जन्म दिवस पर झांसी महानगर में ऐसा कोई भी भाजपा कार्यकर्ता तैयार नहीं हुआ जिसने जन्म दिवस पर कोई संदेश नहीं दिया। कुछ तथाकथित नेता व कार्यकर्ता अपने जन्मदिवस पर लाखों का खर्चा किया करते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कोई चर्चा नहीं यह दुख का विषय है। जो देश के लिए पूर्णता समर्पित है उसके लिए सिर्फ कुछ नेता अपने स्वार्थ की राजनीति करते दिखाई दे रहे हैं। संदीप ने बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन पर बहनों को 5 करोड़ के बीमा की सौगात दी वहीं दीपावली की भाई दोज पर भी बहिनों को 55 करोड़ के बीमा की सौगात देने का वादा किया। युवा शक्ति को वचन दिया कि अगर आपका आशीर्वाद हमारे साथ रहा तो झांसी नहीं पूर्व बुंदेलखंड में बेरोजगारी का नामोनिशान नहीं होगा। इस अवसर पर मुकेश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक त्रिपाठी, सोनू ठाकुर, डा. सुरेशानंद, अमर सिंह कुशवाहा, हरि किशोर नरवारिया, पवन जैन शिवजी, मधु शर्मा, बीनता अक्षर सिंह ,राकेश पटैरिया, शैलेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र खटीक, साकेत गुप्ता, राकेश अहिरवार, श्याम झा, विकास पिपरैया, सुशांत गेडा, अमित पाण्डे, रिषभ झाँ आदि मौजूद रहे। संचालन व अभार दीपक त्रिपाठी ने किया।