आबकारी का विशेष प्रवर्तन अभियान में जेसीबी से अवैध शराब के अड्डे तहस-नहस

0
14

300 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3000 किग्रा लहन नष्ट 

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार एवं सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-2 मनोज कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के 26 फरवरी को मंसिल माता बरूआसागर, कम्पनी बाग बरूआसागर, स्टेशन रोड बरूआसागर, ग्राम हरपुरा, घुघुवा, मऊरानीपुर चुरारी मार्ग पर, ग्राम घाट कोटरा व डेरा तेंदोल, महेवा, खकौरा में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अवैध शराब बनाने के अड्डों व उपकरणों आदि को जेसीबी से तहस-नहस कर दिया गया। दबिश के पूर्व अवैध कारोबारी भागने में सफल रहे। इस दौरान 300 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 3000 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये।

मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, सुरेश चौहान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 व थाना पुलिस बरूआसागर, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3, नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 तथा पुलिस व आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here