झांसी। सामाजिक संस्था साहू क्लब के तत्वाधान में आयोजित समारोह में क्लब की अध्यक्षा व भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता लश्करी साहू द्वारा मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन पुरोहित सहित सभी ने उपाध्यक्ष का भी सम्मान किया।
इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अपर्णा दुबे को भी बेच व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने साहू क्लब के कार्यों की सराहना की और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मीनू रजावत, रजनी गुप्ता, नीलम सकरैया, रेखा उपाध्याय, गीता साहू, सरोज साहू, रेखा साहू आदि उपस्थित रहीं।