झांसी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्यालय के आदेशानुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त/उत्तर मध्य रेलवे/झांसी मंडल के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट झांसी स्टेशन प्रभारी निरीक्षक एके यादव द्वारा रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में महिला बैरक के प्रांगण में महिला निरीक्षक/रे.सु.वि.ब सुनीता जाधव, महिला उप निरीक्षक उमा यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव हमराह स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार द्वारा महिला बैरिक का निरीक्षण किया गया। तदुपरांत रेलवे स्टेशन झांसी पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत महिला, दिव्यांग यात्रियों तथा बच्चों को विशेष समझाइश देते हुए जहरखुरानी, चैन खींचना, चलती गाड़ी से उतारना-चढ़ना व यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुख सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए मेरी सहेली अभियान के बारे में समझाया गया। यात्रियों को उद्घोषणा करते हुए यात्री हेल्प लाइन नम्बर 139 के बारे विस्तृत रूप में समझाते हुए 139 के 500 पर्चे यात्रियों के बीच बांटे गए। उक्त आयोजन के दौरान कोरोना संक्रमण बचाव संबंधित दिशा-निर्देशों का बखूबी पालन किया गया।