झांसी। 29 सितंबर को गाड़ी सं. 02173 में यात्रा के दौरान किशोरी से छेड़छाड़ की सूचना झांसी में दी गई। इस पर ट्रेन के झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर  2 पर आगमन पर गाड़ी के S/11 कोच को आरपीएफ के आरक्षी हूकुम सिंह द्वारा अटेंड किया गया। इस दौरान झांसी जीआरपी थाना निरीक्षक सुनील कुमार हमराह स्टाफ के साथ गाड़ी को अटेंड करते मिले। इस दौरान 18 वर्षीय ऐना सिंह निवासी ईस्ट विनोद नगर दिल्ली जो आगरा से भोपाल की ओर यात्रा कर रही थी ने कोच में लगभग 45 वर्षीय यात्री की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उसने दतिया से पहले उसके साथ छेड़छाड़ की। पूछताछ पर आरोपित ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र हरीसिंह बताया। इसके बाद ऊक्त आरोपित तथा किशोरी को जीआरपी द्वारा थाना ले जाया गया और कार्रवाई की गई।