झांसी/ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के ग्वालियर प्रवास पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ झांसी मंडल द्वारा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वी जी गौतम, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल, मंडल संगठक विवेक चड्ढा, ग्वालियर की शाखाओं से सचिव राजेश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, आई वी एस चौहान ने श्रमिक समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा|
1) एन सी आर ई एस द्वारा वर्ष 2021 में महाप्रबंधक के झांसी मंडल प्रवास पर दिए गए ज्ञापनों (19 फरवरी 2021, 23 मार्च 2021, 24 मार्च 2021, 9 जुलाई 2021, 8 अगस्त 2021) के साथ-साथ ग्वालियर रेलवे कॉलोनी में व्याप्त गंदगी के कारण रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर एक शाखा अधिकारी द्वारा दिए गए गलत जवाब पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई|
पूर्व में दिए गए ज्ञापनों की मुख्य लंबित मांगें इस प्रकार हैं:-
:- झांसी मंडल के सभी समपार पाठकों पर निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए|
:- मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में भर्ती मरीजों को पोशाक दी जाए एवं रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या 2005/ एच/123/ 6 दिनांक 23.6.2018 के अनुसार आहार उपलब्ध कराया जाए|
:- मंडल एवं सभी कारखाने में कार्यरत कार्मिक शाखा के सभी कर्मचारियों के लिए हाई स्पीड नेटवर्क सहित कंप्यूटर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए|
:- डीजल शेड ग्वालियर बंद होने के कारण कर्मचारियों को रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली, कैरिज एंड वैगन ग्वालियर अथवा टीआरएस ग्वालियर में समायोजित किया जाए|
:- झांसी मंडल (जूही और उरई डिपो) से प्रयागराज मंडल के लिए स्वयं की प्रार्थना पर जाने वाले इंजीनियरिंग विभाग के 26 ट्रैक मेंटेनर को तत्काल रिलीव कराने की व्यवस्था की जाए|
:- कारखाना झांसी में वेल्डिंग पेंटिंग एवं फिटिंग का कार्य एक साथ होने से आग लगने की घटनाएं होने की संभावना रहती है पूर्व में एक कर्मचारी श्री भागीरथ की जलकर मृत्यु हो चुकी है अतः वेल्डिंग एवं पेंटिंग का कार्य अलग-अलग कराया जाए|
:- वर्कशॉप में ठेकेदारों के छूटे हुए कार्यों को रेल कर्मचारियों से प्रशासन के दबाव में कराया जाता है जिससे अक्सर सुपरवाइजर तथा कर्मचारियों के बीच झड़प होती रहती है इसे तत्काल बंद कराया जाए|
:- रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली में कॉइल स्प्रिंग का निर्माण किया जाता है इसके रखरखाव व मरम्मत का कार्य कारखाने में कार्यरत कर्मचारी द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, एएमसी ठेके पर दिया जाना बंद किया जाए|
:- ग्वालियर स्थित रेलवे चिकित्सालय में जिन गंभीर बीमारियों की जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं है उन सभी जांचों को बाजार से कराने हेतु कांटेक्ट करने की व्यवस्था की जाए|
:- सी एम एल आर कारखाना झांसी में रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ सभी पात्र कर्मचारियों को दिया जाए|
:- वैगन मरम्मत कारखाना ,सी एम एल आर तथा नवनिर्मित फैक्ट्री के लिए कारखाना चिकित्सालय में पूर्व की भांति महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाए एवं 15 मरीजों को भर्ती के लिए बेड की व्यवस्था की जाए|
:- दया आधार पर होने वाली नियुक्ति में कर्मचारी के आश्रित योग्य पुत्र/पुत्री/पत्नी को लिपिक संवर्ग में भर्ती किया जाए एवं ग्रैजुएट लेवल की परीक्षा पास करने पर वाणिज्य विभाग में समायोजित करने की व्यवस्था की जाए|
:- लोको पायलट एवं गार्ड के लाइन बॉक्स को बंद करने के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले इसके अंदर रखे सामान को लोकोमोटिव एवं गार्ड ब्रेक यान में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए|
:- झांसी विद्युत एवं डीजल लोको शेड में लोको की होल्डिंग लगातार बढ़ाई जा रही हैं थ्री फेस विद्युत लोको के लिए स्टाफ की व्यवस्था अलग से की जाए|
:- संयुक्त कर्मी दल लॉबी झांसी को प्लेटफार्म नंबर 2 से हटाकर सही स्थान पर शिफ्ट किया जाए|
:- मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में आईसीयू में लगे एयर कंडीशनर सही ढंग से निरंतर कार्य नहीं करते हैं एवं पंखे बिना रेगुलेटर के कार्यरत हैं|